ॐ नमः शिवाय

 
ॐ नमः शिवाय
Этот штамп был использован 11 раз
भगवान शिव नामावली : 1. शिव – कल्याण स्वरूप 2. महेश्वर – माया के अधीश्वर 3. शम्भू – आनंद स्स्वरूप वाले 4. पिनाकी – पिनाक धनुष धारण करने वाले 5. शशिशेखर – सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले 6. वामदेव – अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले 7. विरूपाक्ष – भौंडी आँख वाले 8. कपर्दी – जटाजूट धारण करने वाले 9. नीललोहित – नीले और लाल रंग वाले 10. शंकर – सबका कल्याण करने वाले 11. शूलपाणी – हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले 12. खटवांगी – खटिया का एक पाया रखने वाले 13. विष्णुवल्लभ – भगवान विष्णु के अतिप्रेमी 14. शिपिविष्ट – सितुहा में प्रवेश करने वाले 15. अंबिकानाथ – भगवति के पति 16. श्रीकण्ठ – सुंदर कण्ठ वाले 17. भक्तवत्सल – भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले 18. भव – संसार के रूप में प्रकट होने वाले 19. शर्व – कष्टों को नष्ट करने वाले 20. त्रिलोकेश – तीनों लोकों के स्वामी 21. शितिकण्ठ – सफेद कण्ठ वाले 22. शिवाप्रिय – पार्वती के प्रिय 23. उग्र – अत्यंत उग्र रूप वाले 24. कपाली – कपाल धारण करने वाले 25. कामारी – कामदेव के शत्रु 26.. अंधकारसुरसूदन – अंधक दैत्य को मारने वाले 27. गंगाधर – गंगा जी को धारण करने वाले 28. ललाटाक्ष – ललाट में आँख वाले 29. कालकाल – काल के भी काल 30. कृपानिधि – करूणा की खान 31. भीम – भयंकर रूप वाले 32. परशुहस्त – हाथ में फरसा धारण करने वाले 33. मृगपाणी – हाथ में हिरण धारण करने वाले 34. जटाधर – जटा रखने वाले 35. कैलाशवासी – कैलाश के निवासी 36. कवची – कवच धारण करने वाले 37. कठोर – अत्यन्त मजबूत देह वाले 38. त्रिपुरांतक – त्रिपुरासुर को मारने वाले 39. वृषांक – बैल के चिह्न वाली झंडा वाले 40. वृषभारूढ़ – बैल की सवारी वाले 41. भस्मोद्धूलितविग्रह – सारे शरीर में भस्म लगाने वाले 42. सामप्रिय – सामगान से प्रेम करने वाले 43. स्वरमयी – सातों स्वरों में निवास करने वाले 44. त्रयीमूर्ति – वेदरूपी विग्रह करने वाले 45. अनीश्वर – जिसका और कोई मालिक नहीं है 46. सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले 47. परमात्मा – सबका अपना आपा 48. सोमसूर्याग्निलोचन – चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आँख वाले 49. हवि – आहूति रूपी द्रव्य वाले 50. यज्ञमय – यज्ञस्वरूप वाले 51. सोम – उमा के सहित रूप वाले 52. पंचवक्त्र – पांच मुख वाले 53. सदाशिव – नित्य कल्याण रूप वाले 54. विश्वेश्वर – सारे विश्व के ईश्वर 55. वीरभद्र – बहादुर होते हुए भी शांत रूप वाले 56. गणनाथ – गणों के स्वामी 57. प्रजापति – प्रजाओं का पालन करने वाले 58. हिरण्यरेता – स्वर्ण तेज वाले 59. दुर्धुर्ष – किसी से नहीं दबने वाले 60. गिरीश – पहाड़ों के मालिक 61.गिरिश – कैलाश पर्वत पर सोने वाले 62. अनघ – पापरहित 63. भुजंगभूषण – साँप के आभूषण वाले 64. भर्ग – पापों को भूंज देने वाले 65. गिरिधन्वा – मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले 66. गिरिप्रिय – पर्वत प्रेमी 67. कृत्तिवासा – गजचर्म पहनने वाले 68. पुराराति – पुरों का नाश करने वाले 69. भगवान् – सर्वसमर्थ षड्ऐश्वर्य संपन्न 70. प्रमथाधिप – प्रमथगणों के अधिपति 71. मृत्युंजय – मृत्यु को जीतने वाले 72. सूक्ष्मतनु – सूक्ष्म शरीर वाले 73. जगद्व्यापी – जगत् में व्याप्त होकर रहने वाले 74. जगद्गुरू – जगत् के गुरू 75. व्योमकेश – आकाश रूपी बाल वाले 76. महासेनजनक – कार्तिकेय के पिता 77. चारुविक्रम – सुन्दर पराक्रम वाले 78. रूद्र – भक्तों के दुख देखकर रोने वाले 79. भूतपति – भूतप्रेत या पंचभूतों के स्वामी 80. स्थाणु – स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले 81. अहिर्बुध्न्य – कुण्डलिनी को धारण करने वाले 82. दिगम्बर – नग्न, आकाशरूपी वस्त्र वाले 83. अष्टमूर्ति – आठ रूप वाले 84. अनेकात्मा – अनेक रूप धारण करने वाले 85. सात्त्विक – सत्व गुण वाले 86. शुद्धविग्रह – शुद्धमूर्ति वाले 87. शाश्वत – नित्य रहने वाले 88. खण्डपरशु – टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले 89. अज – जन्म रहित 90. पाशविमोचन – बंधन से छुड़ाने वाले 91.मृड – सुखस्वरूप वाले 92. पशुपति – पशुओं के मालिक 93. देव – स्वयं प्रकाश रूप 94. महादेव – देवों के भी देव 95. अव्यय – खर्च होने पर भी न घटने वाले 96. हरि – विष्णुस्वरूप 97. पूषदन्तभित् – पूषा के दांत उखाड़ने वाले 98. अव्यग्र – कभी भी व्यथित न होने वाले 99. दक्षाध्वरहर – दक्ष के यज्ञ को नष्ट करने वाले 100. हर – पापों व तापों को हरने वाले 101. भगनेत्रभिद् – भग देवता की आंख फोड़ने वाले 102. अव्यक्त – इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले 103. सहस्राक्ष – अनंत आँख वाले 104. सहस्रपाद – अनंत पैर वाले 105. अपवर्गप्रद – कैवल्य मोक्ष देने वाले 106. अनंत – देशकालवस्तुरूपी परिछेद से रहित 107. तारक – सबको तारने वाला 108. परमेश्वर – सबसे परे ईश्वर
Теги:
 
shwetashweta
выгрузил: shwetashweta

Оцените это изображение:

  • В настоящее время 5.0/5 звездочек.
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

11 Голосов.

 

Blingee, созданные с этим штампом

ancestors
Happy MAHA SHIVRATRI
...
Pray for Terror-free AMARNATH Pilgrimage
Pray for Terror-free AMARNATH Pilgimage
☀️श्री शिव पार्वती गणेश☀️pray for terror-free AMARNATH YATRA
ART.
pray for terror-free AMARNATH YATRA
artistique